back to top

VISION TIMES : कमरे में रखे शराब को पानी समझकर पी लिया मासूम की मौत…

अंबिकापुर – घर में खेल रही मासूम में कमरे में रखे शराब को पानी समझ कर पी ली, जिससे मासूम गंभीर हो गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Advertisements

सावित्री काम कर रही थी। इसी दौरान बच्ची बगल के रिश्तेदार के कमरे में गई, जहां बोतल में भरे शराब हो पानी समझ कर पी लिया। शराब पीने के बाद नशा होने पर बच्ची मां के पास आई और स्नान कराने की बात कही। मां जैसे ही बच्ची को स्नान करने लगी। तभी वह अचेत हो गई। बच्ची के अचानक बेहोश हो जाने पर मासूम के माता-पिता बगल के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था।

गलती से पानी समझ कर महुआ शराब हो पी लेने पर परिजन उसे तत्काल वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बच्ची की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां आज सुबह उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करने के पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page