back to top

VISION TIMES : चरित्र पर शंका के चलते पत्नी को तालाब में डूबाकर उतारा मौत के घाट…

धमतरी चरित्र पर शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी को तालाब में डूबा कर मौत के घाट उतार दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements


घटना गुरुवार को सुबह करीब 8:30 से 9:30 बजे की है रूद्री थाना से 3 किलोमीटर दूर ग्राम नवागांव निवासी प्रवीण नेताम अपनी पत्नी गौरी नेताम 26 वर्ष के चरित्र पर संदेह करता था । इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था गुरुवार की सुबह गौरी बाई गांव के तालाब में नहाने के लिए गई थी उसके पीछे-पीछे पति प्रवीण नेताम पहुंच गया और तालाब में नहाते समय ही उसे डूबाकर मार दिया। उसके बाद उसने सीधे रुद्री थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विनय कुमार समेत स्टाफ मौके पर पहुंचकर तालाब में खोजबीन शुरू कर दी । मृतिका के शव को बरामद कर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । बताया गया कि गौरी बाई की शादी 6 साल पहले प्रवीण नेताम के साथ हुई थी । उसके दो बेटियां तामेश्वरी और वेनिका है घर में सास ससुर और देवर समेत भरा पूरा परिवार है आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page