back to top

VISION TIMES : चलती बस मे लगी आग…


बालोद:- बालोद में नेशनल हाईवे 930 पर टोल प्लाजा के पास चलती बस में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई । ड्राइवर ने चतुराई से काम लिया और बस से आनन- फानन में सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया जिससे बड़ा हादसा टल गया घटना बालोद थाना क्षेत्र के मरकाम टोला की है

Advertisements

जानकारी के अनुसार अंबे ट्रेवल्स की इस बस का ब्रेक शू अचानक चिपक गया था जिससे ज्यादा घर्षण के चलते गाड़ी में आग लग गई हालांकि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा घटना की जानकारी मिलते ही तीन जिलों की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू किया।

बताया जा रहा है बस नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रही थी हादसा मरकामटोला टोल प्लाजा के पास हुआ इस दौरान बस में करीब 60 यात्री सवार थे जो सुरक्षित है समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया ।बालोद से जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिलते ही बालोद समेत धमतरी और कांकेर जिले से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंचे तीनों दमकल वाहनों में आग पर काबू पाया ।एहतियातन कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बंद किया गया था आग बुझाते ही आवागमन को शुरू कर दिया गया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page