back to top

VISION TIMES : चोरी की वाहन में गांजा तस्करी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। पिछले कुछ दिनों से रायगढ़ जिले में वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए, रायगढ़ पुलिस ने चोरी हुए वाहनों की तलाशी अभियान तेज कर दी। आईपीएस थाना प्रभारी ने चार आरोपी को धर दबोचा है। मुख्य आरोपी अजय उर्फ सोनू गांजा तस्करों को चोरी की वाहन मुहैया कराकर गांजा की तस्करी करवाता था। पुलिस ने चार आरोपी को पकड़ा है और इनसे लगभग ₹2 लाख से अधिक मूल्य की 2 कार और दो बाइक जप्त की है।

Advertisements

पकड़े गए चारों आरोपी में से मुख्य आरोपी अजय उर्फ सोनू के साथ तीन और आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से लगभग ₹2 लाख रू की दो कार और दो बाइक जप्त की गई है।


पुलिस के अनुसार 16 जून 2022 को भगवानपुर के रहने वाले उमाशंकर चौधरी किराने का दुकान चलाता है। जिसकी इको मारुति कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस प्रभात कुमार ने कार चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए, प्रार्थी व आसपास के रहने वालों से पूछताछ कर, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक करते हुए, जांजगीर जिले के ग्राम करिया गांव पहुंचे।

जहां जांच में कुछ संदिग्धों के संबंध में जानकारी लेने पर, इनके गांजा तस्करी में सक्रिय होने की जानकारी मिली। पुलिस को संदिग्धों की पतासाजी के दौरान एक पेट्रोल पंप के पास सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध एक साथ दिखे। जिसमें एक आरोपी अजय निषाद उर्फ सोनू पूर्व में चोरी, लूटपाट, आर्म्स एक्ट के जेल की हवा खा चुका है, जिसे रायगढ़ के चांदमारी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी अजय निषाद से कड़ाई से पूछताछ पर गांजा तस्करी के लिए अपने तीन साथियों के साथ कार और बाइक की चोरी करना बताया। आरोपी अजय निषाद सहित 3 साथी अन्य आरोपी शांतिलाल उर्फ जम्मू चंद्रा, घासी राम चंद्रा, भागवत उर्फ रितेश चंद्रा को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page