back to top

VISION TIMES : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में निकली भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा ट्रांसलेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है, जिसके अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 31.08.2023 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते है ।

Advertisements

इस नौकरी के संबंध में अन्य जानकारी जैसे वेतनमान, शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया की जानकारी आप नीचे पेज में प्राप्‍त कर सकते हैं।

कुल पद08 पद

आवेदन शुल्क

इस नौकरी में आवेदन करने वाले आवेदकों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा ।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए ।

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री अंग्रेजी भाषा में दक्षता के साथ हिंदी
  • या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हिंदी भाषा में प्रवीणता

वेतनमान

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ₹35,400 – 1,12,400/- वेतनमान दिया जायेगा ।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारंभ : 01-08-2023
  • अंतिम तिथि : 31-08-2023

आवेदन प्रक्रिया 

इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.) पिन – 495 220 के पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

Advertisements

You cannot copy content of this page