back to top

VISION TIMES: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान…

दिल्ली में छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाई कमान की बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य नेता मौजूद रहे. बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की स्थिति और आने वाले चुनावों को लेकर अपनी योजना पर विस्तार से चर्चा की. हमारी सरकार ने उम्मीदें पूरी कीं और भविष्य में हम मिलकर काम करेंगे और चुनाव लड़ेंगे. हम संविधान के मूल्यों को कायम रखेंगे. बीजेपी सिर्फ धर्म की बात करेगी और उनका एजेंडा लोगों को गुमराह करना है. हम बीजेपी के जाल में नहीं फंसेंगे. कांग्रेस की विचारधारा हमारी ताकत और मार्गदर्शक है.

Advertisements

पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम और टीएस सिंह देव सहित कई मंत्री भी बैठक में मौजूद थे. इस बैठक के बाद बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘नवा छत्तीसगढ़ के मॉडल से जनता के जीवन में आ रहे बदलाव एवं आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अहम चर्चा हुई.’’इसके साथ ही उन्होंने ‘हैं तैयार हम’ का हैशटैग भी इस्तेमाल किया.

Advertisements

You cannot copy content of this page