back to top

VISION TIMES: तीन मंजिला छत से गिरा प्रेमी जोड़ा, युवक की गई जान, युवती गंभीर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रोमांस के दौरान छत से नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गई। 21 अप्रैल को चिरंजीव पांडे (23) और गरिमा सिंह (23) अभिलाषा परिसर के 3 मंजिला छत पर मौजूद थे, जहां देर रात दोनों ने शराब पी और रेलिंग पर हाथ पकड़कर बैठे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से गिर पड़े।मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। नीचे गिरते ही दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। बॉयफ्रेंड दर्द से कराहते हुए चिल्लाने लगा। वहीं गर्लफ्रेंड भी रोने लगी। कुछ ही देर में दोनों की आवाज बंद हो गई थी। घटना की जानकारी अगले दिन सुबह लोगों को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। लड़की के कमर और रीढ़ की हड्डी टूटी है।जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच पिछले 3 साल से अफेयर था।

Advertisements

चिरंजीव पांडे (23) शुभम कॉम्प्लेक्स परिसर के पास रहता था और चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इसके साथ ही जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय का भी काम करता था, जबकि गरिमा शादी डॉट काम में काम करती थी। घटना 21 अप्रैल की रात की है। दोनों अभिलाषा परिसर के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 34 के छत पर मौजूद थे, तभी रात 3 बजे हादसा हुआ।

दोनों खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। लड़के की सिर फटने से जान चली गई। जबकि लड़की बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ी थी। देर रात होने के कारण कोई उनके चीखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुन पाया।सुबह 6 बजे के आसपास लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस इस घटना को पहले आत्महत्या मान रही थी, लेकिन लड़की ने होश में आने के बाद पूरी बात बताई। लड़की ने पुलिस को बयान दिया कि बॉयफ्रेंड शराब के नशे में लड़खड़ा रहा था। वह छत से गिर रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में दोनों तीन मंजिला मकान से नीचे गिर गए।

Advertisements

You cannot copy content of this page