back to top

VISION TIMES : तेंदूपत्ता तोड़ने गए 11 लोगों पर लकड़बग्घे ने हमला कर किया घायल…

महासमुंद – तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए 11 लोगों पर लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया जिसमें से एक व्यक्ति को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार पश्चात मेकाहारा रायपुर रिफर किया गया है

Advertisements


घटना पिथौरा वन परीक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलडीही गिरना एवं छिंदोली की बताई जा रही है बताया जा रहा है कि आज प्रातः पिथोरा वन परीक्षेत्र अंतर्गत उपरोक्त गांव के लोग प्रातः करीब 5:00 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए गए थे इसी दरमियान एक लकड़बग्घे ने पहले बेलडीही के तीन लोगों पर हमला कर घायल किया बाद में ग्राम छिंदौली के 7 लोगों पर भी उसी लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया । जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं ।

घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह इसकी जानकारी वन विभाग को दी और 108 वाहन को सूचना देकर मौके पर बुला कर घायलों को पिथौरा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सभी का उपचार जारी है वहीं वन विभाग की टीम भी पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घायल के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में ₹500 की राशि प्रदान की है इसके पूर्व रात्रि में ग्राम छिदौली निवासी भुनेश्वर कोंध पिता मुरकिया उम्र 55 वर्ष पर भी लकड़बग्घे ने हमला कर घायल कर दिया था बताया जा रहा है कि भुनेश्वर रात्रि में घर से बाहर निकला हुआ था

इसी दरमियान लकड़बग्घे ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल दिया था जिसे पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां प्राथमिक उपचार पश्चात उसे स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेकाहारा रायपुर रिफर कर दिया गया है ।
उपरोक्त के संबंध में वन परीक्षेत्र अधिकारी जयकांत गंडेचा ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के चलते लकड़बग्घा आक्रामक हो गया है और लोगों पर आक्रमण कर रहा है ।


बहरहाल वन विभाग के द्वारा आसपास के सभी गांव में एहतियात के तौर पर मुनादी कराकर सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है वही घटना के बारे में पूछे जाने पर बताया कि सभी घटना राजस्व क्षेत्र में हुई है किंतु वन्य प्राणी के द्वारा हमला किए जाने के कारण तात्कालिक सहायता राशि के रूप में सभी घायल के परिजनों को पांच-पांच सौ रुपए की राशि प्रदान की गई है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page