back to top

VISION TIMES : तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर , युवक की दर्दनाक मौत…

DEMO PHOTO

कवर्धा – जिले में एक के बाद एक हो रहे सड़क हादसों के बीच रविवार की रात एक बार फिर जिले से गुजरने वाले रायपुर- जबलपुर नेशनल हाईवे में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां कवर्धा कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम जोराताल के पास एक तेजरफ्तार ट्रक ने मोटर सायकल सवार युवक को ठोकर मार दी और करीब 12 मीटर तक युवक को अपने साथ घसीटते ले गया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisements

घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बाद में राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को कवर्धा निवासी कोमल लहरे पिता गोकुल लहरे आयु करीब 36 वर्ष किसी कार्य से ग्राम बरबसपुर गया था। बताया जाता है कि वह रात में वापस लौट रहा था।

इसी दौरान नेशनल हाईवे स्थित ग्राम जोराताल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपटे में ले लिया और कोमल उसी ट्रक में फंस कर रह गया। जिसे ट्रक घसीटते हुए करीब 12 मीटर तक ले गया। बाद में जब ट्रक चालक को ट्रक में फंसे होने की जानकारी मिली तो उसने ट्रक को रोक और मौके से फरार हो गया। लेकिन तब तक कोमल की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी राहगीरों ने तत्काल कवर्धा पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page