back to top

राजनांदगांव : तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ब्रेकर में उछली, एक की मौत…

मोहला। मोहला विकासखंड के डूमाटोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एनएम अपने घर अरजकुंड से ड्यूटी जाने के दौरान छुरिया मंदिर स्थित ब्रेकर में मोटर साइकिल उछल गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नर्स को आनन-फानन में राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जा रहा था, लेकिन डोंगरगांव पहुंचते ही दम तोड़ दी।

Advertisements

आज सुबह 8.30 से 9 के बीच डूमाटोला स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एनएम श्रीमती द्रोपति मानकर अपने पति देवप्रसाद मानकर के साथ मोटर साइकिल में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के अरजकुंड अपने गांव से ड्यूटी जा रही थी। इसी दौरान मोहला स्थित छुरिया मंदिर के पास ब्रेकर में तेज रफ्तार मोटर साइकिल से अचानक उछल गई। इस हादसे में एनएम द्रोपति मानकर को सिर में गंभीर चोटें आई,

जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के लिए रिफर किया गया। रास्ते में डोंगरगांव पहुंचते ही नर्स ने दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच डोंगरगांव पुलिस कर रही है। सीएमएचओ श्री मंडावी ने पुष्टि करते बताया कि हादसे में ड्यूटी जा रही नर्स द्रोपति मानकर की मौत हो गई है।

Advertisements

You cannot copy content of this page