back to top

VISION TIMES : धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन…

डौंडी – बालोद जिला में खरीफ विपणन वर्ष 2024- 25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किसान हित में दी जा रही बेहतर सुविधाओं से जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों द्वारा उत्साह पूर्वक समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3100 पर धान विक्रय कर रहे है। वर्तमान में मोटा धान 2300 रुपए, सरना 2300 रुपए व पतला 2320 रुपया प्रति क्विंटल दिया जा रहा है। अंतर की राशि बहुत ही जल्दी खाते में स्थानांतरण कर दिया जाएगा।

Advertisements

आदिवासी डौंडी ब्लाक कुसुमकसा क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा लाए गए धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी स्वाधीन जैन को किसानों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा इस वर्ष पूरी पारदर्शिता के साथ इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से खरीदी की जा रही है

जिसके चलते किसान शीघ्रता के साथ धान बिक्री कर रहे है,तथा नई व्यवस्था तहत खरीदी केन्द्र में किसानों को जरूरी सुविधाएं भी दी जा रही है,दस हजार रुपए तक नगद राशि माइक्रो एटीएम से मिलने पर किसान धान मिजाई बाद मजदूरों की मजदूरी एवं उपार्जन केंद्र लाए वाहन खर्च भुगतान हाथों हाथ दे रहे है, जिससे सभी किसान भाई प्रसन्नचित है।

किसानों ने प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ प्रति एकड़ दो क्विंटल धान खरीदी की भी सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया गया। स्वाधीन जैन द्वारा धान खरीदी केंद्र आए अन्य किसानों से पूछे जाने पर उपस्थित सभी किसानों ने समवेत स्वर में प्रदेश सरकार के सफल क्रियान्वयन,दी जा रही समुचित सुविधाएं और धान समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने का प्रशंसा किए।

स्वाधीन जैन ने फंड प्रभारी वाहिद अली खान से जानकारी के दौरान बताया कि अभी कुल 190 किसानों अपना धान विक्रय किया है जिसमें अभी तक 7314.80 क्विंटल धान खरीदा गया है जिसकी राशि किसानों के खाते में जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा

Advertisements

You cannot copy content of this page