back to top

VISION TIMES : नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही ,प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत…

सूरजपुर – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां नर्सिंग स्टाफ की बड़ी लापरवाही के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने जच्चा-बच्चा की मौत का आरोप नर्सिंग होम पर लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने प्रसव के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाया। परिजनों ने इस मामले में नर्सिंग होम के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस नर्सिंग होम पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बता दें ये पूरा मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।