back to top

VISION TIMES : पड़ोसी युवक ने की छह साल की बच्ची का दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई । नंदिनी थाना क्षेत्र में एक छह साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने बच्ची को घर पर अकेला पाकर यह गंदा काम किया। घटना की सूचना पर नंदिनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक के खिलाफ धारा 376 सहित पॉक्सों एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Advertisements

नंदिनी नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाली 6 साल की मासूम से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची के माता पिता काम से बाहर गए हुए थे इस दौरान बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान सुबह लगभग 10 बजे पड़ोस में रहने वाला अमन विश्वकर्मा (21) बच्ची के पास पहुंचा। युवक बच्ची को अपने साथ घर ले गया और उसके साथ गंदा काम किया और वहां से भाग गया।

शाम को बच्ची के माता- पिता लौटे तो बच्ची रोते देखा बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ क्या किया। बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसे दर्द हो रहा है। इसके मां को पता चला कि उसकी बच्ची के साथ क्या हुआ। इसके बाद माता पिता ने नंदिनी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के निर्देश पर आरोपी युवक की तलाश की गई। आरोपी युवक को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page