back to top

VISION TIMES : पिता की मौत पर नाबालिग बेटे ने दूसरी मां की कर दी पिटाई…

गंडई नगर में शाम एक सनसनी खेज मामला सामने आया। एक व्यक्ति की मृत्यु होने की खबर सुन कर उसके परिजन हास्पिटल पहुँचे जिसमे मृतक विजय महिलांगे का बेटा भारत महिलांगे भी शामिल था। पिता को मृत देखते ही युवक आपा खोते हुए मृतक के साथ आई महिला पर हमला कर दिया। घटना के बाद हास्पिटल परिसर के हाल में खून फैल गया। इस हादसे को देखते हुए हास्पिटल के डॉक्टर ने थाना को सूचना दी और घायल महिला का उपचार किया गया।

Advertisements

घायल महिला ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह भिंभोरी जिला कबीरधाम की रहने वाली है। वह रोजी मजदूरी करती है। वर्तमान में ग्राम पंचायत भिंभोरी के वार्ड 17 की पंच है। ठंडार निवासी विजय महिलांगे उसे 5 वर्ष पूर्व से पत्नी, बनाकर रखे हुए है। वह कभी कभी घर आता था। गत 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे घर आया और बोला कि हाथ पैर दर्द हो रहा है। पानी गरम से हाथ पैर धोने के बाद सो गया और फिर घंटा बाद उल्टी करने लगा।

दवाई खाने के बाद फिर सो गया किन्तु कुछ देर बाद फिर उल्टी करने लगा। तबियत ज्यादा बिगडने पर वह किराए के वाहन से ईलाज कराने गंडई अस्पताल आई थी जहां जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है जिसकी सूचना देने पर ठंडार से उसके पिता, लडका आदि आए थे। मृतक को देखने के बाद भारत महिलांगे अपनी मोटर सायकिल में रखी धारदार चीज लाकर मेरे साथ गाली गलौच करते हुए युवती के बाल को पकड़कर पीठ कंधा में चोट पहुंचाया है। दाहिनी आंख के पास भी चोट आई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 294, 506,323 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page