
बीजापुर। छत्तीसगढ़ भोपाल पटनम से तेलंगाना सागौन लकड़ी तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं रहा है। तस्कर रोजाना नई-नई तरीकों से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। इस बार पिकअप में पुष्पा फ़िल्म की तर्ज पर तस्करी करते पिकअप वाहन को भोपाल पटनम में पकड़ा गया।
Advertisements

फारेस्ट विभाग पर अब भी सवाल उठ रहा है की वाहन को पकड़ा तो जा रहा है, लेकिन किसके यहां से वाहन में डाला जा रहा है। उस स्थल व उन लोगों के यहां छापा मारने में वन अमला क्यों सफल नहीं हो रहे हैं या दाल में कुछ काला है। अब देखना होगा की वनकर्मियों को वन कटाई को रोक पाने में सफलता मिलती है या नहीं।
Advertisements










































