back to top

VISION TIMES : फरार आरोपी की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत…

बिलासपुर 10 फरवरी 2022पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरण में फरार आरोपी तरसेन सिंह पिता श्री सतानाम सिंह निवासी मकान नं. 62 ग्राम ताला तहसील बटाला जिला गुरूदासपुर (पंजाब), गुरूप्रीत सिंह पिता बलवंत सिंह निवासी मकान नंबर 89 गंगोत्री अपार्टमेंट, विकासपुरी न्यू दिल्ली, सरबजीत सिंह पिता गुरबचन सिंह निवासी ग्राम कोटला मुंघन, पो. बिसनकोट,

Advertisements

जिला गुरूदासपुर (पंजाब), बलवंत सिंह पिता गुरूदीप सिंह निवासी एफ.95 विकासपुरी, न्यू दिल्ली, मलकित सिंह गिल पिता तेजा सिंह गिल निवासी व्ही.पी.ओ. दुनेके, तहसील एवं जिला मुंगा (पंजाब), कमल जीत सिंह पिता छगर सिंह निवासी मकान नंबर 89 गंगोत्री अपार्टमेंट, विकासपुरी, न्यू दिल्ली की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।         

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page