back to top

VISION TIMES : अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले को किया जायेगा पुरस्कृत…

बिलासपुर 10 फरवरी 2022पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घोषणा की गई है कि थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर में दर्ज अपराध के प्रकरणों में फरार अज्ञात आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5-5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। फरार आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। फरार आरोपियों की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।         

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर 07752-223193, मो.नं. 94791-93003, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Advertisements

You cannot copy content of this page