back to top

VISION TIMES : फिर से स्कूल संचालित करने के निर्देश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा में कोविड-19 संक्रमण की सुधरती स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने फिर से पहली से आठवीं तक की कक्षाएं लगाने का आदेश जारी किया है. जिले में संचालित सभी निजी व शासकीय स्कूल में पहली से लेकर आठवीं की कक्षाएं 24 जनवरी से यथावत संचालित होंगी. बता दें कि कोविड-19 के नए वैरियंट ओमिक्रान के संक्रमण को देखते हुए अभिभावकों की मांग पर जिले में संचालित स्कूलों में पहली से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं 19 से22 जनवरी तक बंद रखने के लिए आदेशित किया गया था, लेकिन अब स्थिति में सुधार को देखते हुए फिर से कक्षाएं लगाए जाने का निर्णय लिया गया है.