back to top

VISION TIMES : 11 लाख का जुआ के साथ 10 आरोपी गिरफ्तार…

डेमो फोटो

भिलाई । भिलाई 03 पुलिस ने कल जुआ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम सिरसाकला खार में तास के 52 पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 10 जुआड़ियाको गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से 10 लाख 96 हजार 510 रूपये नगद जब्त किया। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम शर्मा बाड़ी के पास नाला किनारे काफी तादात में जुआडियान अलग-अलग फड़ बनाकर तास पत्ती से रूपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराते हुये थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना पुरानी भिलाई एवं सिविल टीम की संयुक्त दल गठित कर सिरसाकला के साथ दबिश दी गई जहां पर अलग-अलग फड़ में जुआड़ियों द्वारा तास पत्ती से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। रेड कार्यवाही में कुल 10 जुआडियान पकड़े गये जिनके पास एवं फड़ से जुमला नगदी रकम 10,96,510 / रूपये एवं 52 पत्ती तास बरामद कर जप्त कर मौके पर जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page