back to top

VISION TIMES : बस ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी बसें…

रायपुर। यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर बस संचालकों ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बसों के महाबंद की घोषणा की थी। बस ऑपरेटरों ने अब हड़ताल खत्म कर दिया है। परिवहन मंत्री से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। आज से यात्री बसें सुचारू रूप से चलेंगी।

कल शाम बस ऑपरेटर्स के प्रतिनिधि मंडल और परिवहन मंत्री की मुलाकात हुई। किराया बढ़ाये जाने को लेकर हुई बातचीत में मंत्री मोहम्मद अकबर ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इसके बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर दिया। बता दें रायपुर से प्रदेश के हर कोने के लिए चलने वाली बस मंगलवार को नहीं चलीं। प्रदेश के कई हिस्सों से आए लोग इसी वजह से परेशान होते रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page