back to top

VISION TIMES : बहू और ससुर की करेंट की चपेट में आने से मौत…

भिलाई । कल सुबह करंट की चपेट में आने से बहू और ससुर की मौत हो गई। बहू नहाने के बाद तार में कपड़े सुखा रही थी, तभी करंट लगने से चिपक गई। उसे देख ससुर बचाने पहुंचा वो भी चपेट में आ गए। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा वार्ड-37 का है। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार शेखर सोनकर की बहू मंजू सोनकर (30 वर्ष) नहाने के बाद तार में कपड़ा सुखा रही थी। तार में करेंट प्रवाह होने से चिपक गई। बहू के करंट लगने की सूचना मिलने पर ससुर शेखर झाडू लेकर उसे छुड़ाने लगे और वो भी करेंट की चपेट में आने से चिपक गए। बिजली विभाग से बिजली की सप्लाई को बंद कराया गया।

जब तक बिजली गुल हुई, तब तक बहू और ससुर की मौत हो चुकी थी। उन दोनों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शव को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page