back to top

VISION TIMES : बहू ने पीट-पीटकर कर दी सास की हत्या…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर- चांपा में एक बुजुर्ग महिला की उसकी बहू ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला शौच के लिए गई थी। इसी दौरान बहू ने पीछे से उसके सिर पर डंडे और लोहे के बट्टे से वार कर दिया। इसके बाद शव को नाले के पास फेंककर भाग गई। नैला थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि, कापन गांव निवासी गुरुबारी केवट (60) का शव 14 नवंबर को गांव के ही नाले के पास मिला था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी चीज से वार कर हत्या करने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में पुलिस को की बड़ी बहू छठ बाई केवट पर संदेह हुआ।

पुलिस ने संदेह के आधार पर बड़ी बहू छठ बाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पहले तो वह गुमराह करती रही, फिर हत्या की बात स्वीकार कर ली।

उसने पुलिस को बताया कि सास गुरुबारी रोजाना ही झगड़ा करती थी, ताने मारती थी। इससे तंग आकर उसने सास की हत्या की साजिश रची और मार दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page