back to top

VISION TIMES : बाल सुधार गृह से तीन अपचारी बालक हुए फरार…

दंतेवाड़ा। जिले में बाल सुधार गृह से 3 अपचारी बालक फरार हो गए, हालांकि इनमें से एक को पकड़ लिया गया है, बाकी 2 की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि चौकीदार और प्यून को इन्होंने बाथरूम में बंद कर दिया और इसके बाद फरार हो गए। ये तीनों चोरी के जुर्म में बाल सुधार गृह में बंद थे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में बाल सुधार गृह है। 23 दिसंबर शनिवार की सुबह करीब 6 बजे चौकीदार बाथरूम गया हुआ था। कुछ देर बाद प्यून भी दूसरे बाथरूम में गया। इसी बात का फायदा उठाते हुए तीनों बालकों ने चौकीदार और प्यून जिस-जिस बाथरूम में थे, उसे बाहर से बंद कर दिया। फिर तीनों लड़के बाल सुधार गृह का मेन गेट खोलकर भाग निकले।

कुछ देर बाद चौकीदार और चपरासी ने जोर-जोर से आवाज लगाई। बाल सुधार गृह में मौजूद अन्य लड़कों ने दरवाजा खोला, फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस अफसर पहुंचे। अब CCTV फुटेज भी खंगाली जा रही है, साथ ही बाल सुधार गृह में मौजूद अन्य बच्चों से पूछताछ भी की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page