back to top

VISION TIMES : बीएसएनएल दफ्तर में वाहन किराए में लगाने का झांसा देकर किया ठगी…

भिलाई । बीएसएनएल दफ्तर में वाहन किराए में लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरापी को पुलिस ने शंकर नगर छावनी से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने 600 रुपए नगदी व एक लाख 15 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने धारा 420 के तहत कार्रवाई की है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देवबलौदा चरोदा निवासी यमन नायक ने दुर्ग कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मोबाइल धारक ने कॉल कर उसकी गाड़ी को बीएसएनएल दफ्तर में किराए पर लगवाने की बात कही थी। इसके एवज में महीना 40 हजार रुपए किराए मिलने का झांसा दिया था। उसके झांसे में आकर प्रार्थी कलेक्टोरेट परिसर में उससे मिला।

दो जनवरी 2023 को कलेक्टर परिसर दुर्ग में वह व्यक्ति आया। यमन नायक की गाड़ी के कागज, ड्राईविंग लायसेन्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क 6500 रुपए के साथ वाहन की फोटो दिखाने के लिए मोबाईल लेकर गया था। मोबाइल सेमसंग कंपनी था और उसकी कीमत एक लाख 15 हजार रुपए है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जो मोबाइल नंबर प्रार्थी ने बताया वह भी दूसरे के पते पर दर्ज था जिससे आरोपी की तलाश नहीं हो पा रही थी। इसके बाद साइबर टीम की सहायता से आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए वाला शख्स दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क किया।

इस दौरान दुर्ग कोतवाली पुलिस को पता चला कि शंकर नगर छावनी में इसी हुलिए से मिलता जुलता चेहरा नजर आया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम शंकर नगर छावनी पहुंची और आरोपी मोह. नसीम को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सच उगल दिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व 600 रुपए नगदी जब्त किया गया। शेष राशि उसने खर्च कर दी थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page