back to top

VISION TIMES : साइकिल सवार को हाईवा ने कुचला ,मौके पर ही मौत…

DEMO PHOTO

धमतरी, । मुजगहन ओवर ब्रिज के पास साइकिल सवार व्यक्ति को हाइवा ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और चक्काजाम करने की कोशिश की, जिसे पुलिस समझाइश देकर हटाया। चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisements

हाईवा से दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चाहे शहर हो या ग्रामीण, हाईवा की चपेट में आकर लोग अकाल मौत के मुंह में समा रहे हैं। गुरुवार दोपहर लगभग 12.30 बजे ओवरब्रिज के पास मुजगहन सीजी 08 एयू 7900 के चपेट में आ गया। ड्राइवर हाईवा छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस बीच अर्जुनी थाना प्रभारी गगन बाजपेयी, एएसआई राजेंद्र सोरी, प्रधान आरक्षक विजय पति भी मौके पर पहुंचे। एडी स्क्वायड की टीम भी आ गई।

शव को तत्काल रक्तदान एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना इतनी भयानक थी कि साइकिल का हैंडल उस व्यक्ति के शरीर के अंदर घुस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया। शव जाने के बाद लोग हाइवा को लेकर आक्रोशित नजर आए। इस बीच जानकारी मिलने पर धमतरी से कोमल संभाकर और प्रवीण साहू भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणो के साथ उन्होंने चक्का जाम करने की कोशिश की जिसे थाना प्रभारी ने समझाइश देकर हटाया।

लोगों की मांग थी कि आए दिन हाईवा से सड़क हादसे हो रहे हैं। यह हाईवा दिन के समय क्षेत्र में क्या कर रही थी? भी रिपेयर करने की मांग कर रहे थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए तत्काल पुलिस बल बुला लिया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी। उसे कंवर जिला बालोद का ब्रेड बेचने वाला बताया जा रहा था।

Advertisements

You cannot copy content of this page