back to top

Vision Times: भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का भव्य लोकार्पण 13 अगस्त को…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय का लोकार्पण समारोह 13 अगस्त 2025, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे पिपरिया-खैरागढ़ (कवर्धा रोड) स्थित नवीन जिला भाजपा कार्यालय में होगा।

Advertisements

इस लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष माननीय श्री किशोर सिंह देव करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री माननीय श्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अजय चंद्राकर, उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री माननीय श्री ललित देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद माननीय श्री संतोष पाण्डेय, प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष माननीय श्री नंदकुमार जैन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय श्री विक्रांत सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माननीय श्री कैलाश टांडेकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष माननीय श्री धनराम साहू तथा जिला भाजपा अध्यक्ष (के.सी.जी.) डॉ. बिशेष्वर साहू शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नागरिकों से इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page