back to top

VISION TIMES : भोलाराम साहू ने किया सोसायटियों का निरीक्षण, सरकार पर लगाए वादा खिलाफी का आरोप…


अंबागढ़ चौकी। खुज्जी विधानसभा के विधायक भोला राम साहू विकास खंड के ग्राम बाँधाबाजार,आमाटोला, चिल्हाटी, रेंगाकठेरा, अम्बागढ़ चौकी के सोसायटी का ओचक निरिक्षण किया किसानो की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्रबंधक को 191 आवश्यक दिशा निर्देश दिया भोला राम साहू ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा की 19 से 25 नवंबर तक नए किसानों के धान खरीदी के लिए पंजीयन वन भूमि पट्टा रेगहा एवं लीज में दिया गया किसानो का पंजीयन किया जायगा किन्तु 22 नवंबर को ही लिंक लाक कर दिया गया किसान।

Advertisements

तहसील कार्यालय का चक्कर लगाकर मायूस बैठ गए इधर पर्याप्त बारदाना नहीं होने से किसान परेशान तथा बाजार से 70 रूपये में बारदाना खरीदने मजबूर हैं साथ ही आन लाइन टोकन सिस्टम में किसानो की परेशानी बढ़ा दी हैं जिस सोसायटी में बारदाना होने के बाद भी किसानों से बारदाना मांग रहे हैं।

3100 रूपये प्रति किवंटल धान की राशि एक मुस्त देने की बात भाजपा चुनाव पहले घोषणा किया था किन्तु नहीं दे रही है विधायक ने कहा हम लोग किसानो के साथ खडे हैं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किसानो के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने की बात कहीं विधायक भोला राम साहू के साथ नपा उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी, श्रीमती साधना सिंग पार्षद, बेनीराम साहू, उदेराम साहू एवं काग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page