back to top

VISION TIMES : मासूम के साथ बेरहमी से गर्म चिमटे को दागने वाले बुआ फूफा गिरफ्तार…

बलरामपुर वार्ड नंबर 5 में 8 साल के मासूम को प्रताड़ित करने वाले बुआ-फूफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मासूम के साथ बड़ी बेरहमी से न सिर्फ मारपीट की थी बल्कि गर्म चिमटे से भी दागा था।

दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं। आरोपी फूफा, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में जवान है। मकान मालिक की रिपोर्ट पर चाइल्डलाइन और कोतवाली पुलिस की टीम ने पहले बच्ची को अपने कब्जे में लिया और अब उसका इलाज कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने इस मामले में संज्ञान लिया।