back to top

VISION TIMES : युवक ने कलेक्टर जनदर्शन के दौरान खाया जहर, जानिए पूरा मामला…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक युवक ने कलेक्टर जनदर्शन के दौरान जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही उसे चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां समय पर उपचार मिल जाने से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि युवक की लोन की अर्जी बैंक से निरस्त हो गई थी, जिससे वह नाराज था। कलेक्टर ने ADM को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisements

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ने जन चौपाल लगाई थी। इसमें गाड़ापाली निवासी रोहनदास मानिकपुरी भी पहुंचा था। दोपहर के करीब 12 से एक बजे के बीच वह कलेक्टर के सामने पहुंचा। उसने जेब से कीटनाशक दवा निकाली और कलेक्टर के सामने खा ली। उस वक्त उसने अपना एक आवेदन कलेक्टर के टेबल पर भी रख दिया था। कलेक्टर उसे देख पाते की उसने पहले ही जहर खा लिया था। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डॉक्टरों को उसके बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ये मामला बैंक लोन से जुड़ा है। उसने 2015 में भारतीय स्टेट बैंक में लोन के लिए आवेदन दिया था। जिसे बैंक ने पात्रता के आधार निरस्त कर दिया था। उसने 2016 में ग्रामीण बैंक में 50 हजार के लिए आवेदन दिया था। उन्होंने कुछ दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। जिसकी वजह से वह राशि उन्हें नहीं मिली। इसके बाद वह हाईकोर्ट चल गया था। तब कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए कहा है कि जैसे ही वह दस्तावेज प्रस्तुत करें उन्हें राशि दे दी जाए।

Advertisements

You cannot copy content of this page