back to top

VISION TIMES : रिसेप्शन के दिन ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से दोनो घरो में मनाई जा रही खुशी गम में हो गई तब्दील…

रायपुर / राजधानी रायपुर के दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हो गया है। यह खुलासा खुद मृतक असलम की बहन ने किया है। मृतक की बहन ने कहा कि उसने चीखें सुनी थी और खिड़की से झांकने पर देखा कि दुल्हन कहकशां बिस्तर पर मृत पड़ी थी और असलम अपने आप को चाकू मार रहा था।

Advertisements

इसकी बानगी मृतक असलम की मां के बयान में देखने को आती है कि वारदात के समय घर में उस खुनी कमरे के दरवाजे के सामने तैयार होने से होती है। जहां मृतक की मां और इस मामले की एकमात्र चश्मदीद गवाह रोशनी मौजुद थे। वहीं मृतक असलम के परिजनो के मुताबिक ये शादी मृतक असलम और कहकशां के लंबे प्यार के बाद दोनो परिजनो की सहमति से खुशी-खुशी पुरे रीतिरिवाज के साथ हुई थी,

लेकिन रिसेप्शन के दिन ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से दोनो घरो में मनाई जा रही खुशी गम में तब्दील हो गई और जिंदगीभर के लिए आंखो में आंसु दे गई। आपको बता दें कि इस मामले में कई ऐसे अनसुलझे सवाल खड़े हो रहे हैं जिनका जवाब भविष्य के गर्त में जाकर दफन हो चुके है। फिलहाल देखने वाली बात ये है कि इस मामले में पुलिस खुलासा कबतक कर पाती है।

Advertisements

You cannot copy content of this page