back to top

Vision Times: विधायक देवेन्द्र यादव की मुश्किलें बढ़ी, रिहा होने के बाद 13 लोगों पर मामला दर्ज…

रायपुर। रायपुर में विधायक देवेंद्र यादव की जेल से रिहाई के बाद उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रिहाई के महज एक दिन बाद ही उनके खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है।

Advertisements

कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर ही जश्न मनाना शुरू कर दिया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसको लेकर गंज थाना में विधायक सहित 13 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने BNS की धारा 126(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

इन नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
देवेंद्र यादव
सुबोध हरितवाल
शांतनु झा
आकाश शर्मा
शोएब ढेबर
अतीक मेमन
फराज
फरदीन खोखर
अनवर हुसैन
शेख वसीम
नीता लोधी
बाबी पांडे
शिबली मेराज खान

भारी संख्या में पहुंचे थे जेल परिसर

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव के जमानत को लेकर सुनवाई की। जिसके बाद जमानत के दस्तावेज बलौदाबाजार विचारण कोर्ट से जेल प्रशासन को मिलने के बाद शुक्रवार शाम को रिहा किया गया। इस दौरान देवेंद्र यादव का स्वागत करने के लिए उनके समर्थक, परिजन और कांग्रेस कार्यकताओं की भारी भीड़ जेल परिसर पहुंचे हुए थे।

इस दौरान देवेंद्र यादव ने जेल के बाहर ही सभा की। वहीं समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की भी। भीड़ के चलते जेल रोड पर एक घंटे से ज्यादा जाम की स्थिति रही। इसे देखते हुए रास्ते को वन-वे कर दिया गया। वहीं आज विधायक के खिलाफ केस दर्ज होने से माहौल गरमा गया है।

एएसपी सहित तीन थानों के टीआई तैनात

बता दें कि जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए एएसपी सिटी लखन पटले के साथ ही गंज, देवेंद्र नगर और मौदहापारा थाने के टीआई के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सैकडो़ं की संख्या में समर्थकों के पहुंचने से देवेन्द्र से लेकर मेकाहारा चौक के ट्रैफिक सिग्नल तक जाम की स्थिति थी। सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने और नारेबाजी करने की वजह से पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई थी।

Advertisements

You cannot copy content of this page