back to top

VISION TIMES : शराब पिने से मना करने पर पति ने की पत्नी की हत्या…

गरियाबंद में शराबी शिक्षक ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है अपनी शिक्षिका पत्नी की हत्या शराबी शिक्षक ने लोहे के पाइप से सर फोड़कर कर दी पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने शिक्षक को शराब पीने से मना किया था घटना गरियाबंद के मजारकटा गांव की है यहां के रहने वाले डोमन ध्रुव इंदागांव में तो उनकी पत्नी मीना ध्रुव गंजईपुरी गांव में शिक्षक शिक्षिका थे दोनों का 10 साल का बालक भी था बीती देर रात 12:00 बजे के करीब नशे में धुत शिक्षक और अधिक शराब पी रहा था शिक्षिका ने जब शराब पीने से मना किया तो लोहे के पाइप से उसने पत्नी की सर फोड़ कर हत्या कर दी इस घटना से उसके मासूम बालक पर क्या असर होगा

Advertisements

यह भी नहीं सोचा घटना के बाद शराबी शिक्षक खुद थाने पहुंच गया और कहा कि मुझे गिरफ्तार कर लो मैंने पत्नी की हत्या की है। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए पुलिस उसे लेकर वापस घर पहुंचे तो लहूलुहान पत्नी की लाश पड़ी थी और पास बालक रो रहा था अब हत्या करने वाले शिक्षक की भी तबीयत बिगड़ने लगी अब उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा रात भर दो पुलिस वालों की ड्यूटी आरोपी शिक्षक के साथ अस्पताल में लगाई गई इसके बाद सुबह पुलिस ने मामले की विवेचना कर पर्याप्त साक्ष्य जुटाए….

घटना के बाद बड़ा सवाल यह कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने की जिम्मेदारी जिन शिक्षक पर होती है अगर वही इस कदर नशा करेंगे तो आने वाली पीढ़ी कैसे संस्कारवान बनेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page