back to top

VISION TIMES : शासकीय स्कूल का छत गिरने से हेड मास्टर घायल…



बिलासपुर- बिलासपुर में जर्जर शासकीय स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से महिला हेड मास्टर गंभीर रूप से घायल हो गई! महिला हेड मास्टर के सिर के ऊपर छत गिरा है! गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है! घटना जरा भाटा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की है!

जहां स्कूल की हेड मास्टर निर्मला भास्कर रोजाना की तरह बच्चों को पढ़ा रही थी कि अचानक भरभरा के छत का एक हिस्सा प्लास्टर का उनके सिर पर गिर गया जिससे गंभीर चोट सिर पर आई! और उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है!

स्कूल प्रबंधन द्वारा विभाग को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी!कि जर्जर है स्कूल और कभी भी हादसा हो सकता है! ऐसे संभाग में करीब 3000 शासकीय स्कूल हैं जो जर्जर और अति जर्जर हैं! भविष्य में गंभीर घटना घट सकती है! बिना मरम्मत के सभी जर्जर हो चुके भवनों मैं स्कूल का संचालन हो रहा है!

Advertisements

You cannot copy content of this page