back to top

VISION TIMES : ट्यूशन जा रहे छात्र को कार ने मारी ठोकर, छात्र की घटना स्थल पर मौत…

गुंडरदेही| ब्लाक मुख्यालय से लगे गाँव भेंडरा मे रविवार सुबह 7.30 बजे सड़क दुर्घटना मे छात्र की मौत हो गयी । छात्र पुर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मालती संदीप जोशी का बेटा बताया जा रहा है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय मेहुल जोशी की ट्यूशन जाते समय सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई ।

Advertisements

मोटरसाइकिल से ट्यूशन जाने के लिए निकले छात्र को कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर को छात्र को जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर से बच्चे के सिर मे गंभीर चोट आ गयी जिसे प्राइवेट गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थय केंद्र गुंडरदेही ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की कार चालक शराब के नशे में था और घटना होने के बाद फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है छात्र का पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।


जानकारी के अनुसार ग्राम भेड़रा निवासी मेहुल जोशी ट्यूशन जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से गुंडरदेही जा रहा था. तभी बीच रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG 04 NH-7690 ने जोरदार ठोकर मार दी , कार चालक फरार है जिसकी तलाश गुंडरदेही पुलिस कर रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page