back to top

VISION TIMES : सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत…

कांकेर – कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के खंडी नदी के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता अशोक हीडामी की मौत हो गई है,,, अशोक अपने घर से भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे तभी एक ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मरते हुए 200 मीटर तक घसीटा,,,जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,,,।

Advertisements

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया,,,पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तत्काल अस्पताल भेजवाया और आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है,।

वही बताया जा रहा है कि मृतक कांग्रेस नेता अशोक हिडामी लघु वनोपज संघ का अध्यक्ष था,,,पत्नी सोनेकन्हार पंचायत की सरपंच है,,,,लगभग 6 माह पूर्व अशोक के पिता की मौत भी हुई थी,,,इस घटना से इलाके में शोक की लहर है.

Advertisements

You cannot copy content of this page