back to top

VISION TIMES : सुने मकान का ताला तोड़कर गहने व सामान की हुई चोरी…

DEMO PHOTO

भिलाई खुर्सीपार के एक सूने मकान से चोरों ने तीन अलमारियों का ताला तोड़ जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना पर खुर्सीपार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 380 व 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कावटर नंबर 1 /सी सड़क 30 जोन 2 खुर्सीपार निवासी बी अभिलाष 35 वर्ष ने बताया कि 9 मई को उनकी मम्मी बी ईश्वरी पापा बी जगन्नाथ राव शादी में आंध्रप्रदेश गए हैं ।

Advertisements

अभिलाष की ड्यूटी भाटापारा में था। वह भी घर में ताला लगाया था। घर की देखरेख जीजा टीडी राव करते थे। बीती सुबह 10:00 बजे चेक किया तो सब सही था। लेकिन अगली सुबह 9:30 बजे अभिलाष घर पहुंचा तो दरवाजा का कुंदा टूटा हुआ था ।अंदर जाकर देखा तो तीन कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ सामने बिखरा हुआ था। सामान चेक किया तो सोने की 2 चेन ,2नग अंगूठी,चांदी की 2 जोड़ी पायल, चांदी कड़ा चोरी कर लिया गया है।अज्ञात चोर रात में दरवाजा का ताला तोड़ कर गहने व सामान चोरी कर ले गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page