back to top

राजनांदगांव : बैल धोने गए बालक के तालाब में डूबने से मौत…

राजनांदगांव अपने पिता के साथ तालाब में बैल धोने गए बालक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। पिता के साथ बैल धोते हुए अपने बेटे को तालाब में छोड़कर उसका पिता बैला बांधने चला गया था। जब लौटा तो उसका पुत्र तालाब में डूब चुका था । गैंदाटोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खैरबना में आज सुबह किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा ।

Advertisements

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टोमेश साहू पिता शिव नंदन साहू पिता के साथ में बाल धोने प्रतिदिन की तरह गया था। सुबह लगभग 10:00 बजे वह अपने पिता के साथ तालाब में बैल धो रहा था ।बाद में उसका पिता बैल को बांधने चला गया। उसके जब होश आया कि उसका बेटा तालाब में ही रह गया है तब वह वापस उसे लेने चला पहुंचा किंतु तब तक दोनों पानी में तैरने लगा था घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गांव में हादसे की खबर से शोक का माहौल बना गया पुलिस ने पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Advertisements

You cannot copy content of this page