back to top

VISION TIMES : सौतेले पिता की हत्या कर फरार सगे भाई बिहार से गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा, 5 मार्च। सौतेले पिता की हत्या कर फरार दो सगे भाइयों को चांपा पुलिस बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार करके लाई है। मृतक की पत्नी पहले से ही गिरफ्तार हो चुकी है, बेटी अभी भी फरार है।

Advertisements

चांपा के निधि भवन में रहने वाले धरमवीर वर्मा का 11 दिसंबर 2019 की रात में खाना खाने के बाद अपने सौतेले बेटे छोटू कुमार के साथ विवाद हो गया। इस पर छोटू ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के वक्त पत्नी सोमादेवी. दूसरा ‘बेटा संदीप कुमार और बेटी भी मौजूद थे।

सभी ने एक राय होकर मृतक के शव को जूट के बोरे में भरा और निधि भवन के पीछे तालाब में फेंक दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मृतक की पत्नी सोमादेवी अपने जेठ अरविंद कुमार वर्मा के पास 16 दिसंबर को रायपुर पहुंची और हत्या के बारे में जानकारी दी। अरविंद वर्मा ने चांपा थाने में एफआईआर दर्ज कराई। इसी दिन सोमा देवी को चांपा पुलिस ने धारा 302, 201 और 120 बी आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पत्नी सोमा देवी का मायका ग्राम झौआ, बरियारपुर थाना, मुंगेर में है। दोनों सौतेले बेटों की यहां और दूसरे ठिकानों पर चांपा पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला कि 27 फरवरी को फरार आरोपी छोटू कुमार शादी करने वाला है और उसके गांव पहुंचने की पूरी संभावना है।

चांपा से पुलिस की टीम ने जाकर दोनों आरोपी छोटू कुमार और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मृतक की सौतेली बेटी अभी भी फरार है।

Advertisements

You cannot copy content of this page