back to top

VISION TIMES : 10 वर्षीय बच्चे सूर्यांश पर जानलेवा हमला…

10 वर्षीय मासूम सूर्यांश पर जानलेवा हमला – धारदार हथियार से की गई वारदात, ग्रामीणों में आक्रोश

Advertisements

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमतरा में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति ने 10 वर्षीय मासूम बच्चे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार लिमतरा निवासी महेश बरगाह का बेटा सूर्यांश (10 वर्ष) को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी खुद को बच्चे का “मामा” बताकर उसे रेलवे क्रॉसिंग गतौरा की ओर ले गया और रास्ते में बटाहील पुलिया के पास चाकू से हमला कर दिया।

हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल बच्चे को बचाकर सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। पुलिस ने हमलावर की गाड़ी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page