back to top

VISION TIMES : 4 साल की मासूम को लालच देकर घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम…

दमोह। एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, जिसमें इस बार आरोपी के द्वारा एक 4 वर्ष की मासूम बच्ची को अपने घर लालच देकर बुलाया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के बाद जब परिजनों ने बच्ची को देखा तो बच्ची लहूलुहान थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, देर रात आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे देहात थाना पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया और मामले में जांच की जा रही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page