back to top

VISION TIMES BREAKING: छत्तीसगढ़ के विधानसभा उपाध्यक्ष का निधन, हार्ट अटैक से हुआ निधन….

रायपुर। भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी का निधन हो गया। वे विधानसभा उपाध्यक्ष थे। जानकारी के मुताबिक धमतरी के सर्किट हाउस में वे रुके थे। सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी हृदय गति रुक गई। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मांडवी अजीत जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।