back to top

राजनांदगांव: आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न…

राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements

कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम एवं जहां हरियाली वहां खुशहाली का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नागरिकों को पर्यावरण व स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पौधरोपण करने प्रोत्साहित किया।


इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा जनमानस को योजना का लाभ लेने तथा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नीम, कचनार, तुलसी, अमलतास, आंवला, कदम, अर्जुन, रीठा, हर्रा, मुनगा, बहेड़ा, शिकाकाई, अश्वगंधा, जामुन, पलाश, बेल सहित अन्य औषधी वनस्पति, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में पर्यावरण स्वच्छता, पौधरोपण एवं उनका संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम श्री पारस वर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा सहित अन्य पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page