back to top

राजनांदगांव: ढाबा संचालक पर चाकू-हॉकी से हमला पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा…

राजनांदगांव,। हाईवे ढाबा देवादा में चाकू से वार कर संचालक को घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी अपराध में संलिप्त दो फरार बदमाशों को है। पुलिस ढूंढ रही है। सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित हाइवे ढाबा देवादा के संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि चार लोग ढाबा में पहुंचे और विवाद करने लगे।

Advertisements

उन्होंने प्रार्थी से कहा कि फोन पर मेरे भाई को गाली-गलौच कर धमका रहे थे। आरोपी शाहरूख अपने हाथ में हॉकी स्टिक रखा था तथा इजु इरानी ने चाकू रखा था। ढाबा में हंगामा कर चाकू एवंहॉकी लहराते हुए उन्होंने हंगामा किया, फिर लौट गये। थाना प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी मुंसिफ खान उर्फ अहू पटेल एवं शाहरूख हुसैन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। आरोपियों अपने दो अन्य फरार साथियों के साथ घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कुटी क्र. सीजी. 07 सी.के. 4182 एक्टीवा को जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया है। मामले में अन्य आरोपी इजू इरानी एवं मुकेश फरार है, जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page