back to top

राजनांदगांव: नवागांव में हुई अतिक्रमण पर कार्यवाही…

राजनांदगांव 14 जुलाई। नवगांव वार्ड नं. 2 में अतिक्रमण होने की शिकायत पर निगम का अतिक्रमण दस्ता अतिक्रमण को जे.सी.बी. से तोडने की कार्यवाही किए। नवागांव में पीपलेश्वर महादेव मंदिर के पास श्री प्रकाश पाटील के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर ठेला रख दिवाल बनाया जा रहा था, जिसे निगम के अतिक्रमण दस्ता ने जे.सी.बी. के माध्यम से तोड़ा।

Advertisements


बारिश में साफ सफाई की दृष्टिकोण से एवं समुचित पानी निकासी के लिए नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता वार्डो में निरीक्षण कर निकासी में आये बाधा और आवागमन प्रभावित होने की दृष्टिकोण से अतिक्रमण हटाव अभियान चला रही है। वही मलमा मंडप के तहत रोड में व नाली जाम कर रखे बिल्डिंग मटेरियल एवं मलमा भी हटाने की कार्यवाही कर रही है। इसी परिपे्रक्ष्य में आज निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाव टीम ने नवागावं में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाए।

टीम ने संबंधित को समझाईस दी है कि इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा चलानी कार्यवाही भी की जावेगी। उप अभियंता श्री तिलकराज ध्रुव व श्री मोनेन्द्र साठिया, सह.उद्यान प्रभारी श्री दीलिप गिरी, समयपाल श्री चिराग मेश्राम, प्र.पटवारी श्री मिलिन्द रेड्डी व श्री गणेश झा तथा अमला जे.सी.बी. टिप्पर के साथ फ्लाई ओव्हर के नीचे पहुचे और ठा.प्यारेलाल स्कूल के सामने नीचे से अनाधिकृत रूप से रखे 6 ठेले खोमचे व दुकान संचालित करने वाले ठेला हटाया गया। कुछ लोगो ने स्वयं से ठेला हटाये। यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।


आयुक्त श्री मरकाम ने शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने सहयोग करने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चैक चैराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार अतिक्रमण करने से पानी निकासी प्रभावित होती है। साथ ही सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page