back to top

अवैध महुआ शराब के खिलाफ छुईखदान पुलिस की कार्रवाई, 6.5 बल्क लीटर शराब जब्त…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छुईखदान पुलिस ने ग्राम गभरा में एक आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.5 बल्क लीटर हाथ भट्ठी की कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 1300 रुपये तथा बिक्री रकम 500 रुपये, कुल 1800 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सामाजिक बुराइयों से जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 10 सितंबर को छुईखदान पुलिस टीम ने ग्राम गभरा में आरोपी के घर के सामने रेड कार्रवाई की। इस दौरान किशन कोसरे (47) निवासी गभरा के कब्जे से 6.5 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब और 500 रुपये बिक्री रकम बरामद की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 345/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और गांजा सहित अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page