back to top

उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने किया तहसील कार्यालयों का निरीक्षण…

राजस्व प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने दिये निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर 21 जुलाई 2022कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज गुरूवार को तहसील कार्यालय नरहरपुर एवं चारामा का आकस्मिक निरीक्षण कर तहसील कार्यालय के विभिन्न कक्षों में जाकर कर्मचारियों द्वारा संपादित किये जा रहे कार्यों और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली एवं समय-सीमा के भीतर प्रकरणों का निराकृत करने के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य और कांकेर एसडीएम धनंजय नेताम तथा चारामा एसडीएम सी.एल. ओंटी भी मौजूद थे।

Advertisements


           कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने तहसील कार्यालय नरहरपुर के निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन को देखकर कारण पूछने पर तहसीलदार ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं करने पर तहसील कार्यालय में आवेदन लगाया गया है। इस पर उन्होंने सभी जनपदों के निर्देश प्रसारित करने हेतु अपर कलेक्टर श्री एस.पी. वैद्य को निर्देशित किया।

चारामा एवं नरहरपुर तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कानूनगो शाखा, नाजीर शाखा, रीडर कक्ष, तहसील न्यायालय कक्ष इत्यादि का अवलोकन किया गया। कैश बुक, नकल पंजी, कोटवार व पटेल पंजी एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने की जानकारी ली गई तथा दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी लेते हुए उनके पंजी का अवलोकन किया गया, जिसमें कुछ प्रकरणों में बार-बार पेशी दिये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने सभी तहसील कार्यालय के नाजीर, कानूनगो तथा डब्ल्यू.बी.एम. और रीडर का प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए भी निर्देश दिये।


          निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत कर उनके प्रकरणों की जानकारी ली तथा कोविड-19 टीकाकरण के लिए पूछताछ करते हुए टीकाकरण अवश्य कराने की समझाईश दी। इस अवसर पर तहसीलदार नरहरपुर अखिलेश धु्रव, तहसीलदार चारामा एच.आर. नायक, जनपद सीईओ चारामा जी.एस. बढ़ई एवं नरहरपुर पी.के. गुप्ता भी मौजूद थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page