back to top

उत्तर बस्तर कांकेर : विश्व मधुमक्खी दिवस का आयोजन….

उत्तर बस्तर कांकेर 20 मई 2021प्रति वर्ष की भंति इस वर्ष भी आज 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया। इस दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर में वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मधुमक्खी पालनकर्ताओं द्वारा अपनाए गए आजीविका का समर्थन करने और अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों को वितरित करने के लिए अपनाई गई मधुमक्खी उत्पादन और उससे संबंधित उच्च तकनीकों पर ध्यान देने विशेष जोर दिया गया।

Advertisements


गौरतलब है कि मधुमक्खी दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पारिस्थितिक तंत्र के लिये मधुमक्खियों और अन्य परागणकों के महत्व, योगदान और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। उल्लेखनीय है कि दुनिया के खाद्य उत्पादन का लगभग 33 प्रतिशत मधुमक्खियों पर निर्भर करता है तथा जैव-विविधता के संरक्षण, प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन और प्रदूषण को कम करने में सहायक भी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page