back to top

एक प्लेट बिरयानी के लिए अपने ही दोस्त पर किया प्राण घातक हमला , इलाज के दौरान हुई मौत…

एक प्लेट बिरयानी के लिए अपने ही मजदूर दोस्त पर किया प्राण घातक हमला , इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत ।

Advertisements

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने अपने मित्र की बिरयानी को लेकर हत्या कर दी , दोनों की दोस्ती गहरी थी । दोनों साथ में रहते थे, साथ में खाते पीते थे , पुलिस के मुताबिक वारदात वाले दिन मृतक जगदीश सारथी मजदूरी का काम जल्द खत्म कर कमरे पर लौट आया. आते वक्त वो अपने साथ बिरयानी भी लाया. दूसरा दोस्त अमरेश एक्का जबतक आता उसने अकेले ही बिरयानी खाकर खत्म कर दी.


दूसरा दोस्त शराब लेकर घर लौटा तो देखा कि उसका दोस्त बिरयानी खाकर लेटा है. इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ. वाद विवाद के बीच दोनों में हाथापाई शुरु हो गई. इसी बीच अमरेश एक्का ने अपने दोस्त जगदीश सारथी पर जानलेवा हमला कर दिय । हमले में सारथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया. दोस्त के जख्मी होते ही आरोपी डर गया. उसने तुरंत उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।


पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे. दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहे. वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि वो शराब लेकर वापस आ रहा है वो उसका इंतजार करे. जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे. आरोपी के जाते है भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा. भूख ज्यादा होने के चलते उसने दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी खत्म कर दी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ हौ आरोपी अमरेश ने सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

01-दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे. दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहे. वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि वो शराब लेकर वापस आ रहा है वो उसका इंतजार करे. जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे. आरोपी के जाते है

भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा. भूख ज्यादा होने के चलते उसने दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी खत्म कर दी. इसी बात को लेकर विवाद हुआ हौ आरोपी अमरेश ने सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page