back to top

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान आयोजन में शामिल हुए…

मंत्री श्री अकबर ने भागवत कथा सुनी, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

कवर्धा,18 दिसम्बर 2021प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर आज शनिवार कवर्धा के समीप ग्राम मैनपुरी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान श्री मेदनी शंकर चौबे परिवार द्वारा आयोजित है।

भागवत कथा में मंत्री श्री अकबर के साथ श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री लालजी चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चन्द्रवँशी, श्री चंद्रिका प्रसाद चौबे, समाजसेवी श्री मुकुंद माधव कश्यप, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों ने पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।