back to top

कांकेर : गोबर बेचकर राजेन्द्र यादव ने कमाया दो लाख रूपये बच्चों के शिक्षा के साथ खरीदा नया स्कूटी…

कांकेर – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा शुरू की गई गोधन न्याय योजना ने नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम कुरना निवासी चरवाहे का काम करने वाला राजेन्द्र यादव के जीवन को खुशहाली से भर दिया है। उनके पास अब स्कूटी है तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर विक्रय करने से यह सब संभव हुआ है। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे एक साल में दो लाख रूपये कमा सकेंगे। ग्राम कुरना निवासी राजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके पास खुद का गोधन नहीं है लेकिन अपने गांव के गौठान में चरवाहा का काम करते हैं, जहां पर पशुधन इकट्ठा होते हैं, जिनके गोबर को प्रतिदिन सुबह और दोपहर को इकट्ठा कर विक्रय किया जाता है, इस कार्य में उसकी पत्नी भी सहयोग करती है।

Advertisements

दुधावा के बांध क्षेत्र में ईको लर्निंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जानकारी देते हुए चरवाहा राजेन्द्र यादव ने बताया कि उनके द्वारा प्रतिमाह 15 से 16 हजार रूपये का गोबर विक्रय किया जाता है, जिससे उन्हें एक साल में 01 लाख 97 हजार रूपये का आमदनी प्राप्त हुई है, इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा रहे हैं तथा 88 हजार रूपये में स्कूटी खरीदा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हौसला अफजाई किया।

Advertisements

You cannot copy content of this page